अल्मोड़ा: वेबसाइट पर किसी प्रकार का कोई शक विश्वविद्यालय प्रशासन को नहीं है। सारी चीजें साफ हैं। यह बात कुविवि के कुलपति प्रो.वीपीएस अरोड़ा ने कही। प्रो.अरोड़ा पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
पूछने पर उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय की सम्पत्ति है। उसका संचालन वह अपने ढंग से करने के लिए स्वतंत्र है। पेपर लीक के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ भीतर के लोग जो विश्वविद्यालय की प्रगति को नहीं देख पा रहे हैं। पेपर लीक की अफवाह में वही लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की शिकायत मिलते ही तत्काल उन पेपरों से मिलाया गया। उसमें कहीं भी कोई सत्यता नहीं पायी गयी। इसकी रिपोर्ट बाकायदा एलआईयू व पुलिस से भी की गई है। प्रो.अरोड़ा ने कहा कि कुछ लोग टांग खिंचाई कर विवि की उन्नति को रोकना चाहते हैं। ऐसे लोगों पर हमारी कड़ी नजर है। परीक्षा समाप्त होने के बाद विवि की छवि को खराब करने पर आमादा लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वेबसाइट प्रकरण पर निष्पक्ष जांच की बात कुलपति ने कही। इस दौरान कुलपति के साथ एसएसजे परिसर के निदेशक प्रो.देव सिंह पोखरिया, प्रो.एचएस धामी व डॉ.वीडीएस नेगी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment