For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

बिना परमिशन के खोदी सड़क

साहिया, निज प्रतिनिधि: बीएसएनएल ने ओएफसी बिछाने के लिए बिना परमीशन लिए ही कालसी-साहिया-चकराता मोटर मार्ग के किनारे नालियां खोद डाली गई। लोनिवि द्वारा बनाई गई नाली भी खुदाई से क्षतिग्रस्त हो गई। मामला संज्ञान में आते ही लोनिवि देहरादून ने निगम को नोटिस भेजकर ओएफसी लाइन बिछाने का कार्य रुकवा दिया है।
जौनसार-बावर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले इस मोटर मार्ग के किनारे खोद दिए जाने के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। ओएफसी के लिए की जा रही खुदाई के कारण लोनिवि द्वारा मार्ग किनारे बनाई गई नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। चकराता विधानसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह चौहान का कहना है कि निगम द्वारा खुदाई कराने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है, आए दिन जाम लग रहा है। युवक मंगल दल सकनी अध्यक्ष मातबर सिंह का कहना है कि लोनिवि से अनुमति लेने के बाद ही ओएफसी लाइन के लिए खुदाई कराई जानी चाहिए थी, क्योंकि दो माह पहले ही इस मोटर मार्ग पर सुधारीकरण कार्य हुआ था, खुदाई के कारण लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई र्ह।
''निगम द्वारा ओएफसी लाइन बिछाने के लिए खुदाई करने की अनुमति नहीं ली गई। मामला संज्ञान में आने पर विभाग ने काम रूकवा दिया है। साथ ही नोटिस जारी कर खुदाई से जो क्षति हुई है, उसका प्राकलन तैयार कर धनराशि देने को कहा गया है और ओएफसी बिछाने के लिए परमीशन लेने को कहा गया है।''

No comments:

Post a Comment