For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

राजीव के आदर्शो पर चलने का संकल्प


 हरिद्वार: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर स्वर्गीय गांधी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया।
महिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर मेला अस्पताल हरिद्वार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी जिलाध्यक्ष किरण सिंह, प्रवीण सैनी समेत अन्य कांग्रेसियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर पूनम, आरएन उपाध्याय, संदीप गौड़ आदि उपस्थित रहे। उधर, उत्तराखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने स्व. गांधी की पुण्य तिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेसियों ने सुभाष घाट पर स्व. गांधी की स्मृति में दीपदान किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर आशीष गोस्वामी, आशीष शर्मा, अजय जोशी, सुमित तिवारी, हरीश भट्ट, सोनू ठाकुर, नितिन गोसांई, आलोक ब‌र्द्धन, गौरव, विकास शर्मा, पंकज जोशी आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर शहर कांग्रेस कमेटी ने माडल कालोनी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने स्व. गांधी के व्यक्तित्व व कृतत्व का स्मरण करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। सभा में जौन्सन जेम्स, शिव प्रताप, अरुण बंसल आदि ने विचार रखे। आल इंडिया राजीव गांधी प्रगतिशील विचार मंच ने हरकी पैड़ी में हवन-यज्ञ कर स्व. गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का कुशलक्षेम पूछ कर फल वितरित किए। इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष मोहित नवानी, मृदुल कौशिक, महेश गौड़, कुश दत्ता, राजवीर काम्बोज, तरुण नैयर, सुमित तिवारी आदि उपस्थित रहे। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ ने भी स्व. गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जेपी शर्मा, रमेश चंद्र जगदीश प्रसाद, पुनीत गोयल, पुष्पा देवी, रेखा आदि मौजूद रही। इसके अलावा बहादराबाद, लालढांग, लक्सर एवं अन्य जगहों पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित हुईं।

No comments:

Post a Comment