नई टिहरी: जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार बर्मा की अदालत ने नकली नोट के मामले में दो अभियुक्तों को अलग-अलग धाराओं में दोषी करार देते 10 व छह साल की कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है।
थाना मुनिकीरेती पुलिस ने तीन जून 2010 को नवाघट के पास भोदल हल्दर पुत्र गिरेन तथा छोटू हल्दर पुत्र मंगल हल्दर ग्राम सागरढीगी थाना इंग्लिश बाजार जिला मालदा पश्चिम बंगाल को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। उनसे पाच सौ, पचास, बीस व दस रुपये के अलग-अलग नकली नोटों की कुल रकम 50 हजार 650 बरामद की गई थी। पुलिस दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और फिर उन्हें जेल भेज दिया था। पुलिस ने इन नोटों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा वहां से नकली नोट की पुष्टि होने के बाद जाच अधिकारी ने अभियुक्तगण के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए। बचाव व शासकीय अधिवक्ता की दलील सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा ने दोनों अभियुक्तों को दोषी पाया। व अलग-अलग धाराओं में दोनों को दस साल छह वर्ष कारावास व 15 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतान होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता उमादत्त डगवाल ने पैरवी की।

No comments:
Post a Comment