For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

नगरकोटी ने बदली लोहाघाट में जाम की फिजा

लोहाघाट: लोहाघाट नगर की बिगड़ैल यातायात व्यवस्था इन दिनों नियंत्रण में है। यहां आये दिन होने वाले जाम के चलते बाहर से आने वाले पर्यटकों व आम आदमी को फजीहत झेलनी पड़ रही थी। दैनिक जागरण ने हर बार जाम की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। अखबार की खबरों का असर इतना अधिक रहा कि पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के लिए बाध्य होना पड़ा। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी इन दिनों कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार टै्रफिक पुलिस कर्मी मोहन चन्द्र नगरकोटी के जिम्मे है। टै्रफिक पुलिस के लिए सर्वथा उपयुक्त नगरकोटी के व्यवहार से कोई भी वाहन चालक न तो सड़कों में वाहन खड़े करता है और न ही उनकी सीटी की अवहेलना ही करता है। नगर कोटी की मेहनत का नतीजा है कि पिछले 1 माह से नगर में जाम नहीं लगा है। उनके अलावा अन्य टै्रफिक पुलिस कर्मी भी अच्छा कार्य कर रहे हैं।
स्थानीय जनता ने श्री नगर कोटी के कार्यो को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment