For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

पृथक जिले को चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान यात्रा

बड़कोट: यमुनाघाटी पृथक जिले की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। इसी मांग को लेकर रवांई एवं जौनपूर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों सहित आम लोग राजनीति को दरकिनार कर यमुनोत्री से ढ़ाटमीर तक हस्ताक्षर अभियान यात्रा निकालेंगे। यात्रा का शुभारंभ 25 मई को यमुनोत्री धाम से होगा व 30 मई तिलाड़ी दिवस को तिलाड़ी मैदान में यात्रा सम्पन्न होगी।
रविवार को बड़कोट नगर पंचायत सभागार में वरिष्ठ पत्रकार विजेन्द्र सिंह रावत एवं इं. रमेश रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यहां के विकास एवं आम लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए यमुनाघाटी पृथक जिला होना अतिआवश्यक हो गया है। भौगोलिक दृष्टि से अतिसंवेदनशील गंगाघाटी एवं यमुनाघाटी को जोड़ने वाली राड़ीघाटी वाला मार्ग जहां सर्दियों में कई दिनों तक बर्फ से बाधित रहता है, वहीं बरसात में जगह-जगह भूस्खलन के चलने जिला मुख्यालय से यमुनाघाटी का संपर्क पूरी तरह से ठप्प हो जाता है। यही स्थिति टिहरी जिले के जौनपुर के लोगों की है। जिला दूर पड़ने के कारण सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में से 40 प्रतिशत तक का यमुनाघाटी के गरीब लोग लाभ नहीं ले पाते हैं। उन्होंने अवगत कराया कि 25 मई को पृथक जिले की मांग के लिए विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हस्ताक्षर अभियान यात्रा का शुभारंभ होगा, विभिन्न गांवों से होने हुए ढ़ाटमीर तक चलेगी और तिलाड़ी शहीद दिवस के अवसर पर 30 मई को तिलाड़ी मैदान में संपन्न होगी। इस मौके पर नपं अध्यक्ष बुद्धि सिंह रावत, रमेश रावत, संजय डोभाल, भजन सिंह, अनुपमा रावत, दिनेश भारती, सुन्दर प्रेमी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment