गोपेश्वर: उत्तराखंड राजकीय महाविद्यालय संविदा प्रवक्ता महासंघ ने सरकार की उपेक्षा से क्षुब्ध होकर आंदोलन का निर्णय लिया है।
महासंघ के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दुर्गापाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नियमितीकरण एवं तदर्थीकरण को लेकर सरकार की चुपी पर रोष व्यक्त किया । बैठक में डॉ. दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि पिछले दस वर्षो से संविदा प्रवक्ता प्रदेश के दुर्गम व अतिदुर्गम क्षेत्र में निष्ठा पूर्वक कार्य कर हैं, लेकिन सरकार उनकी नियमितीकरण की मांग को नजर अंदाज कर रही है, जबकि उच्च शिक्षा विभाग के कुल स्वीकृत 12 सौ 78 पदों में 6 सौ 16 पदों पर संविदा प्रवक्ता कार्यरत है। संविदा प्रवक्ताओं ने मांग की है कि उनका नियमितीकरण कर सेवा शर्तो में सुधार करते हुये लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर रखा जाय। कर्मचारियों का कहना था कि जब संविदा प्रवक्ताओं के ही समान नियुक्ति आयुर्वेद संविदा चिकित्सकों का तदर्थीकरण हो सकता है तो फिर प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था संभाल रहे संविदा प्रवक्ताओं का तदर्थीकरण क्यों नहीं हो सकता। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार यदि तत्काल उनकी एक सूत्रीय मांग का निराकरण नहीं करती है तो जून माह में संविदा प्रवक्ता आंदोलन करेंगे। बैठक में डॉ. दिनेश सती, डॉ. मालचन्द्र सिंह नेगी, डॉ. पूनम रावत, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. राधा रावत, डॉ. रमेश चन्द्र सिंह, डॉ. मनीष बेलवाल, डॉ. रामचन्द्र उनियाल, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. सरिता चौहान, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. कुंवर सिंह, डॉ. प्रमोद कोठारी, डॉ. अरविन्द भट्ट ने विचार व्यक्त किये।

No comments:
Post a Comment