अल्मोड़ा: हिमालयी आजीविका सुधार परियोजना द्वारा गठित समाधान स्वायत्त सहकारिता चेलछीना की द्विवार्षिक बैठक सैलोनी में हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सहभागिता के माध्यम से समग्र विकास संभव है। उन्होंने 10 स्वायत्त सहकारिताओं के भवन निर्माण हेतु विधायक निधि से 30 लाख स्वीकृत करने की घोषणा की।
श्री कुंजवाल ने सहकारिता सदस्यों व अन्य प्रतिभागियों से कहा कि वह ग्रामीण स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के साथ-साथ क्षेत्र के लघु उद्यमों को भी बढ़ावा दें। इस अवसर प सहकारिता के नए निदेशक मंडल कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें निर्मला नेगी अध्यक्ष, गोविंद सिंह बोरा सचिव गोविंद सिंह निरवाल कोषाध्यक्ष तथा 6 सदस्य चुने गए। बैठक का संचालन हिमालयन अध्ययन केंद्र भनोली के ब्लाक समन्वयक प्रकाश पाठक ने किया। इस मौके पर आजीविका के वित्त एवं प्रशासनिक अधिकारी शंकर सिंह सामंत, दीवान राम, प्रकाश राम, दीवान सिंह, चनी राम, गोधन सिंह, गिरीश तिवारी, राजेश मठपाल, राजेंद्र पांडे के अलावा सहकारिता के शेयर धारक व सदस्य मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment