रुद्रप्रयाग : एक माह के मासूम बच्चे को अपहरण कर ले जा रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपहरण करने के आरोप में धारा 366, 363 व 368 के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया है।
जिला मुजफ्फरनगर केलनपुर निवासी महिला पूनम देवी पत्नी कृष्णपाल शनिवार को चमोली जनपद के बमोथ गौचर निवासी नरेन्द्र लाल के एक माह के बच्चे को घर से उठा कर फरार हो गई। इसकी भनक लगने पर बच्चे के पिता ने क्षेत्रीय पटवारी चौकी बमोथ को तत्काल सूचना दी। पटवारी की ओर से इसकी जानकारी जिला प्रशासन व पुलिस को दी। जब उक्त महिला बच्चे को लेकर घोलतीर पहुंची तो यहां मौजूद एसआई श्याम लाल व कांस्टेबल दिनेश कुंवर तथा कालिका प्रसाद ने यूटीलिटी वाहन में बैठी इस महिला से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में असलियत का पता लग गया। पुलिस ने महिला को तत्काल गिरफ्तार कर संबंधित क्षेत्रीय पटवारी के सुपुर्द कर दिया।
वहीं पटवारी बमोथ रघुवीर लाल ने बताया कि महिला पर अपहरण के आरोप में धारा 366, 363 व 368 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया है।

No comments:
Post a Comment