For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

अर्थ पेज के लिए-- देश का पहला टर्बो जनरेटर तैयार

हरिद्वार:  भेल की हरिद्वार इकाई ने देश के पहले 600 मेगावाट जनरेटर का सफलतापूर्वक निर्माण और परीक्षण किया है। अब तक देश में केवल 500 मेगावॉट क्षमता के टर्बो जनरेटर बने हैं। भेल ने एक कदम आगे बढ़ाकर 600 मेगावाट टर्बो जनरेटर का सफलतापूर्वक विनिर्माण एवं परीक्षण कर हरिद्वार इकाई को यह उपलब्धि दिलायी है। अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित जनरेटर की आपूर्ति तमिलनाडु बिजली बोर्ड को की जाएगी। इसका प्रयोग उत्तरी चेन्नई थर्मल पावर परियोजना के लिए किया जाना है।
इस जनरेटर के सफलतापूर्वक परीक्षण के साथ ही भेल ने सुपर क्रिटिकल मापदंडों वाले थर्मल सेट्स का देश में ही विनिर्माण कर एक बेंचमार्क स्थापित किया है। भेल हरिद्वार इकाई में 660, 700 और 800 मेगावाट रेटिंग के कई सेट विनिर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। इस सीरीज के जनरेटरों के विनिर्माण एवं परीक्षण के लिए सुविधा का डिजाइन व इंजीनियरिंग का कार्य भेल हरिद्वार में किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस नई सुविधा में एक हजार मेगावाट रेटिंग के टर्बो जनरेटरों के विनिर्माण एवं परीक्षा की क्षमता है। एक साथ दो जनरेटरों को एसेम्बल करने के लिए टेस्ट पिट्स हैं। यह परीक्षा सुविधा 12 मेगावाट की ड्राइव मोटरों से सुसज्जित है। परीक्षण के लिए अति आधुनिक तकनीक से डाटा प्राप्त करना और एकीकृत नियंत्रण एवं मॉनीटरिंग इस प्रणाली की अन्य महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं। टेस्ट स्टेशनों में बड़े आकार के वीडियो स्क्रीन लगे हैं जहां से इंजीनियर परीक्षण के दौरान रीयल टाइम डाटा देख सकते हैं। भेल के महाप्रबंधक राजीव भटनागर ने कहा कि भेल देश के विद्युत विकास कार्यक्रम के लक्ष्य को पूरा करने के लिए संजीदगी से प्रयास कर रहा है।

No comments:

Post a Comment