For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

नशे में धुत सिपाहियों ने पिता-पुत्र को पीटा

देहरादून: देर रात किसी बात को लेकर हुए विवाद में सादी वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने व्यापारी पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटा। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों पुलिसकर्मी नशे में धुत थे। एसएसपी ने एसपी सिटी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
घटना देर रात सहारनपुर चौक पर हुई। पटेलनगर निवासी सुनील कपूर की सहारनपुर चौक पर जूस की दुकान है। सुनील की पांव की हड्डी टूटी होने के कारण आजकल उनका नाबालिग पुत्र जतिन दुकान पर बैठ रहा है। बताया जा रहा है कि जतिन देर रात दुकान बंद कर रहा था। उसी समय तीन पुलिसकर्मी आए और जूस मांगने लगे। जब जतिन ने दुकान बंद करने की बात कही तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। सुनील ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उन्होंने उसकी भी पिटाई कर दी। तीनों पुलिसकर्मी सुनील को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने सुनील और जतिन को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अजय जोशी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में सुनील और जतिन के बयान दर्ज किए। एसएसपी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने एसपी सिटी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment