For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

सीएचसी में बनेगा एएनएम प्रशिक्षण केंद्र

चम्पावत: चिकित्सा शिक्षा मंत्री बलवंतसिंह भौर्याल ने कहा है कि चम्पावत मुख्यालय में शीघ्र एएनएम प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। जिला अस्पताल के शुरू होते ही सीएचसी शिफ्ट होने के बाद इसे ट्रेनिंग सेंटर में तब्दील कर दिया जाएगा।
यह जानकारी भौर्याल ने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान लोगों के बीच दी। उन्होंने निर्माणाधीन जिला अस्पताल का निरीक्षण कर इसको शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण निगम के ठेकेदार ने बताया कि इस माह तक भवन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण किया और चम्पावत के लिए प्रस्तावित एएनएम सेंटर को लेकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। जिसमें तय हुआ है कि जिला अस्पताल बनने के बाद सीएचसी को ट्रेनिंग सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक बीना महराना, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, दर्जामंत्री किशन पुनेठा, हयातसिंह माहरा, एडवोकेट शंकर पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री हिमेश कलखुडि़या, मंडल अध्यक्ष मोहन अधिकारी, सीएमओ डा. एचएस पांगती, डिप्टी सीएमओ डा. आरके जोशी, एसडीएम टीएस मर्तोलिया सहित तमाम लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment