For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

विकासनगर:  रसूलपुर के ग्रामीणों ने गांव में जोहड़ में भूमाफिया द्वारा अवैध रूप से रास्ता बनाए जाने की शिकायत एसडीएम से की है।
एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि जोहड़ में भूमाफिया द्वारा रास्ता बनाए जाने से जोहड़ की चौड़ाई कम हो गई है, जिस कारण बरसात के दिनों में पानी की निकासी नहीं हो पाएगी। पिछली बारिश में भी लोगों के घरों में 6 से 7 फुट तक पानी भर गया था। ग्रामीणों का कहना है कि जोहड़ की चौड़ाई पहले ही कम थी और अब भूमाफिया ने रास्ता बनाकर इसकी चौड़ाई और कम कर दी है। ग्रामीणों ने जोहड़ में बनाए गए रास्ते को बंद कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर गंगा गुरुंग, नेकराज, रूपलाल, सुरेंद्र प्रकाश, राजेश नौटियाल व रोशन नेगी आदि के हस्ताक्षर हैं।

No comments:

Post a Comment