For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

कोर्ट के निर्देश पर तीन पर मुकदमा

रामनगर: एक व्यक्ति ने तीन युवकों पर उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तेलीपुरा निवासी नूर हसन ने तीन युवकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में इसकी शिकायत की थी। कई बार चक्कर लगाने पर पुलिस से न्याय न मिलता देख उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने 156 (3) के तहत पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये। पुलिस ने निर्देश पर तेलीपुरा निवासी इकबुल रहमान पुत्र अब्दुल रहमान व असलम, अफसर पुत्र अब्दुल रहमान के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 323, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शीघ्र हीआरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

No comments:

Post a Comment