For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

जनता के समक्ष रखेंगे भाजपा, कांग्रेस की करतूत

द्वाराहाट: विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा है कि भाजपा व कांग्रेस की कारगुजारियों के चलते पूरा देश भ्रष्टाचार की आग में जल रहा है। राज्य में संसाधनों की खुली लूट मची है। उन्होंने कहा कि उक्रांद की 24 मई से शुरू होने वाली द्वितीय चरण की पोल-खोल यात्रा के जरिए भाजपा व कांग्रेस का जन विरोधी चेहरा जनता के सामने उजागर किया जाएगा।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस का एक दूसरे-पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना व इसे चुनावी मुद्दा बनाना हास्यास्पद है। जबकि दोनों पार्टियों की करतूतें जग जाहिर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा की गलत नीतियों व भ्रष्टाचार के कारण आम जनता बेहाल है। राष्ट्रीय पार्टियों के भ्रष्टाचार की कीमत आम जनता को चुकानी पड़ रही है। बेतहाशा बढ़ चुकी महंगाई ने आम जनता के मुंह से निवाला छीन लिया है। जगह-जगह भ्रष्टाचार के खिलाफ उठ रही आवाज को उक्त पार्टियां दबाने का प्रयास कर रही हैं। विधायक ने कहा कि उक्रांद की भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ पोल-खोल यात्रा का द्वितीय चरण 24 मई को रुद्रपुर से शुरू होगा। यात्रा के जरिए राष्ट्रीय पार्टियों की करतूतें जनता के समक्ष रखी जाएंगी। यात्रा के दौरान 31 मई को चौखुटिया में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। यात्रा 1 जून को नैनीताल में संपन्न होगी।

No comments:

Post a Comment