मुनस्यारी: विद्या प्रारम्भ सोसायटी सरमोली से संबद्ध अरुणोदय एकेडमी दरांती का उद्घाटन आइसीसी सदस्य तारा पांगती ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। हीरा देवी धर्मशक्तू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह बिष्ट और भूपाल सिंह जेष्ठा ने पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों का सहयोग जरूरी बताया। अन्य वक्ताओं ने भी वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में दर्जनों गणमान्य व्यक्ति और अभिभावक मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment