खटीमा : बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रंदीप पोखरिया ने कहा कि अलगावादियों के दबाव में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल द्वारा अमरनाथ यात्रा रोकने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। इसका निर्धारण हिंदू समाज के साधू-संत करेंगे। संतों के नेतृत्व में यह यात्रा 15 जून से ही प्रारंभ होकर ही रहेगी।
संगठन कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में पोखरियाने कहा कि अमरनाथ यात्रा दो महीने होने के कारण देश के चार लाख यात्री करीब जम्मू आते हैं। इससे जम्मू-कश्मीर का आर्थिक विकास होता है। देश की एकता अखंडता मजबूत होती है। जबकि वहां के राज्यपाल अलगावादी ताकतों के दबाव में आकर यात्रा को 15 दिन रोकना चाहते हैं। उनका कहना था कि देश के सभी साधू संत व हिंदू समाज का यह संकल्प है कि यात्रा 15 जून से 13 अगस्त तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के पर्व को राज्यपाल निर्धारित नहीं करता है। प्रदेश संयोजक ने कहा कि विश्वहिंदू परिषद का क्षेत्रीय परिषद शिक्षा बल आठ से 22 जून तक हस्तिनापुर मेरठ में होगा। वहीं बजरंगदल का प्रांतीय सौर्य प्रशिक्षण वर्ग 24 से 31 मई तक ऋषिकेश व दुर्गावाहिनी का तीस मई से चार जून तक मुरादाबाद में संपन्न होगा। इस मौके पर संगठन के जिला संयोजक सुधीर बसंल, मनोज, विक्रम सिंह मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment