रामनगर: पुलिस ने संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर तलाशी में तमंचा बरामद किया है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बीती सोमवार की मध्य रात्रि पुलिस मालधन चौड़ गांव में गश्त पर थी। इसी बीच रात्रि को एक संदिग्ध युवक मोहन नगर कोसी पुलिया के समीप घूमते दिखा। उसकी जामा तलाशी लेने पर उसके पास से एक बारह बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रकाश सिंह पुत्र जुम्मा बताया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया।

No comments:
Post a Comment