For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

अनियमित आपूर्ति ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की परेशानी

अगस्त्यमुनि(रुद्रप्रयाग) : एक माह से अगस्त्यमुनि क्षेत्र में विद्युत की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रोजना बिजली घंटों गुल हो जाने से जहां गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है, वहीं लघु उद्योग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
अगस्त्यमुनि क्षेत्र में विगत एक माह से विद्युत आपूर्ति का सुचारु लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। बिजली के रोजना घंटों गुल हो जाने का सिलसिला बना हुआ है। जो उपभोक्ताओं को महंगा पड़ रहा है। इससे लोगों के विद्युत चालित उपकरण खराब हो रहे हैं। साथ ही भारी गर्मी की मार भी झेलनी पड़ रही है। यहां लॉजों में ठहर रहे तीर्थ यात्रियों को भी निगम की लापरवाही का भारी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
उधर, बिजली की समस्या के चलते लघु उद्योग व बैंकिंग सेवा भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय उपभोक्ता दिनेश प्रसाद, रमेश सिंह, अशोक खत्री, हेमंत कुमार का कहना है कि ऊर्जा निगम को सेवा में सुधार करने की आवश्यकता है। वहीं, अधिशासी अभियंता रघुनाथ का कहना है कि विद्युत व्यवस्था क्षेत्र में सुचारु रूप से चल रही है। ओवर लोडिंग के कारण थोडी सी समस्या आ रही है। उसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment