चम्बा प्रखंड के थान गांव के प्राथमिक पाठशाला पहुंची जिलाधिकारी राधिका झा ने निरीक्षण के समय लापरवाही बरतने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निलंबित कर दिया।
जिलाधिकारी राधिका झा शुक्रवार को विकासखंउ चम्बा के थानगांव के प्राथमिक पाठशाला में जा पहुंची। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि समय से पहले स्कूल के ताले लगे होने तथा शिक्षिकाएं सड़क पर मिली। डीएम के अचानक पहुंचने पर शिक्षिकाएं वापस स्कूल पर पहुंची। जिलाधिकारी ने स्कूल के ताले खुलवाकर अभिलेखों का निरीक्षण किया। जिसमें स्कूल के पठन-पाठन के अलावा मध्याहन भोजन के अभिलेखों में भी गड़बड़ी पाई। जिलाधिकारी ने इस दौरान मध्याहन भोजन के लिए बनाए गए कीचन का निरीक्षण भी किया। इसी दौरान उन्होंने स्कूल के कक्ष में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया उसमें भी गड़बड़ी पाने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बिमला देवी को निलंबित कर दिया। साथ ही सीडीपीओ और सुपरवाईजर के स्पष्टीकरण तलब किए। इस आंगनबाड़ी केंद्र में 11 बच्चे दिखाए गए, जबकि उपस्थित पंजिका में 4 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। प्राथमिक पाठशाला में थान में भोजन बनाने के लिए रखे गए सोलर हीटर का उपयोग होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी बताते उनका जवाब तलब किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ श्रीधर बाबू सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment