For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

युवराज के स्वागत को तीर्थनगरी में तैयारी

ऋषिकेश: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व कांग्रेस के युवराज कहे जाने वाले राहुल गांधी के स्वागत के लिए तीर्थनगरी में तैयारियां जोरों पर हैं। राहुल की एक झलक पाने को उनके प्रशंसक भी बेताब हैं।
ऋषिकेश में चल रहे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी बुधवार को तीर्थनगरी पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी के स्वागत के लिए तीर्थनगरी में कांग्रेस, युकां, एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ता बेताब हैं। नगर की फिजाओं में घुला कांग्रेस का रंग इस बात की तस्दीक कर रहा है। राहुल गांधी के स्वागत के लिए यूं तो कई दिन पूर्व ही नगर क्षेत्र होल्रि्डग, पोस्टर और बैनरों से पट गया था। मगर मंगलवार को राहुल गांधी के कार्यक्रम की पुख्ता सूचना के बाद शायद ही कोई मार्ग होगा जहां युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के झंडे, बैनर, होल्रि्डग और पोस्टर न लगे हों। नगर क्षेत्र ही नहीं जौलीग्रांट से ऋषिकेश को आने वाले मार्ग पर भी राहुल गांधी के अभिनंदन को होर्डिग्स लगाए गए हैं। यह पहला मौका है जब राहुल गांधी तीर्थनगरी आ रहे हैं। हालांकि इससे पूर्व दो वर्ष पूर्व राहुल गांधी उत्तरकाशी से लौटते समय कुछ देर रायवाला के समीप एक रेस्टोरेंट में जरूर रुके थे। इस बार बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच राहुल की झलक उनके प्रशंसकों को मिल पाएगी या नहीं यह कह पाना तो मुश्किल है। मगर यह देखना भी रोचक होगा कि राहुल गांधी अपने प्रशंसकों को कितना संतुष्ट कर पाते हैं।

No comments:

Post a Comment