विकासनगर: जामनखाता ग्रामपंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर में एक व्यक्ति के घर में जर्जर विद्युत लाइन की तार टूटने से एक बड़ा हादसा होते-होते टला गया। सूचना के एक घंटे बाद लाइनमैन के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया। एसडीओ और जेई ने मौके पर पहुंचकर उसे बंधन मुक्त किया।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे लक्ष्मीपुर निवासी हरनाम सिंह के घर के ऊपर एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। बिजली का तार टूटने से घर में करंट फैलने लगा। परिवार के सदस्यों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों द्वारा बिजली की तार टूटने की सूचना लाइनमैन को दी गई, लेकिन लाइनमैन सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा। गुस्साए ग्रामीणों ने लाइमैन को पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। ग्रामीणों का कहना था कि घर के ऊपर पहले भी दो-तीन बार बिजली का तार टूटकर गिर चुका है। एक बार करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि यहां से बिजली की लाइन को शिफ्ट किया जाए। करीब चार बजे ऊर्जा निगम के एसडीओ मोहन मित्तल व जेई संजय कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की एसडीओ और जेई के साथ तीखी बहस हुई। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक बिजली की लाइन शिफ्ट करने का आश्वासन नहीं दिया जाता लाइनमैन को नहीं छोड़ा जाएगा। एसडीओ ने कहा कि लाइन शिफ्ट करने के लिए ग्रामपंचायत को दो लाख रुपये जमा करने होंगे। ग्रामीणों के आग्रह पर 20 हजार रुपये जमा करने पर सहमति एसडीओ सहमत हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने लाइनमैन को छोड़ा। घेराव करने वालों में प्रधान शीला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता गुरमेल सिंह, बलवीर सिंह, राजकुमार, विजय, सुभाष कुमार, राजेंद्र सिंह, रमेश व दयाल सिंह आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment