नैनीताल: कुमाऊं मंडल के विभिन्न निजी बीएड कालेजों में रिक्त बीएड की सीटों के लिए मंगलवार से पुन: काउंसिलिंग शुरू हुई। पहले दिन कला संकाय के 97 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पूरी कर उन्हे कालेज आवंटित किए गए।
कुमाऊं विवि के हर्मिटेज भवन स्थित एकेडेमिक स्टाफ कालेज में काउंसिलिंग में कुमाऊं के दूरदराज के अभ्यर्थी नैनीताल पहुंचे थे। काउंसिलिंग कमेटी के प्रमुख प्रो.एचएस धामी के अनुसार पहले दिन विकलांग कोटे की रिक्त 6, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित 9 तथा सामान्य कोटे की 326 में से 81 सीटों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की गई। पूर्व सैनिक कोटे की रिक्त 14 में से एक सीट ही भरी जा सकी। उन्होंने कहा हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रजेंटेशन कालेज आफ टीचर एजुकेशन कालेज हल्द्वानी को मान्यता मिल चुकी है। इसलिए इस काउंसलिंग में उक्त कालेज को भी शामिल किया जा रहा है। काउंसलिंग संपन्न कराने में प्रो.धामी के अतिरिक्त प्रो.अमिता शुक्ला, उच्च शिक्षा विभाग की प्रतिनिधि डा.निम्मी पंत, सहायक कुलसचिव राम सिंह बिष्ट, मोहित सनवाल, एनएस रजवार, चंद्रशेखर पंत, पूनम राणा, गिरीश जोशी समेत कई कर्मचारी जुटे रहे। अब बुधवार को एससी-एसटी व ओबीसी कोटे की रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग होगी।

No comments:
Post a Comment