For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

48 घंटों बाद जिले में विद्युत आपूर्ति सुचारु

रुद्रप्रयाग : जिले में गत दो दिनों तक गुल रही बिजली ऊर्जा निगम की कड़ी मशक्कत के चलते रविवार रात्रि शुरू हो गई। ऊर्जा निगम ने तीन जिलों की टीमें लगाकर इस लाइन को निर्धारित समय से पूर्व ही ठीक कर दिया।
शनिवार को श्रीनगर व रुद्रप्रयाग के बीच छातीखाल में 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे जिले में दो दिन तक विद्युत आपूर्ति बहाल ठप हो गयी थी। हालांकि ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रघुनाथ लाइन ठीक होने में कम से कम तीन दिन का समय लगने की बात कही थी। रुद्रप्रयाग, पौड़ी व चमोली की टीमें गठित कर दिन रात कार्य किया गया, जिससे दो के भीतर विद्युत सप्लाई सुचारु हो सकी। यात्रा के मुख्य सीजन में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ने से केदारनाथ धाम में भी बिजली की आपूर्ति ठप पड़ गई थी, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग व गौरीकुंड में अंधेरा छाया रहा। वहीं अधिशासी अभियंता रघुनाथ ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत करने के चलते ही लाइन को समय से ठीक किया जा सका।

No comments:

Post a Comment