पिथौरागढ़: अंतर जनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में 46 बटालियन पीएसी और हरिद्वार की टीम विजयी रही। मुकाबले जीतकर दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला 46 बटालियन पीएसी और 31 बटालियन पीएसी की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में 46 बटालियन पीएसी की टीम 1 गोल से विजयी रही। दूसरा मैच हरिद्वार और 40 बटालियन पीएसी की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हरिद्वार की टीम 3 गोल से विजयी रही। आज खेले गये मुकाबलों के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह लुंठी और प्रदेश फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह चौहान थे।

No comments:
Post a Comment