लोहाघाट: बाराकोट विकास खण्ड के चमनपुर व निगालीगाड़ लोगों को पानी ने इतना रूलाया कि वे मंगलवार को 40 किमी दूर लोहाघाट पहुंच गये तथा जल निगम के अधिशासी अभियंता का घेराव कर दिया।
चमनपुर ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष पूर्णानन्द जोशी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने जल निगम के अधिशासी अभियंता का घिराव कर शीघ्र पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की माग की। ग्रामीणों का कहना था कि दैवीय आपदा के तहत ध्वस्त हुई क्षेत्र की पेयजल योजना की मरम्मत के लिए ढ़ाई लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे लेकिन इस धनराशि से योजना का निर्माण पूरा होने के बाद भी लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल योजना को सफेद हाथी बताते हुए निर्माण में धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए जांच करने की मांग की। अधिशासी अभियंता द्वारा बुधवार को स्वयं गाव का दौरा कर समस्या का स्थानीय समाधान करने का भरोसा देने पर ग्रामीण शान्त हुए। घेराव करने वालों में बाराकोट कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष चेतराम शर्मा, किशोर प्रमोद जोशी, पंत, भुवन चंद्र, मुकेश जोशी, अंबादत्त, गिरीश चंद्र, महेश जोशी समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

No comments:
Post a Comment