For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

राज्य को शीघ्र मिलेंगे 400 चिकित्सक: भौर्याल

पिथौरागढ़: राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री बलवन्त सिंह भौर्याल ने शुक्रवार को प्रस्तावित नर्सिग कालेज की भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों को कालेज के डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने बड़ालू में एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा अगले सत्र में प्रशिक्षण इसी केन्द्र में संचालित करने को कहा।
श्री भौर्याल शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचे तथा उन्होंने जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर मस्टमानो में नर्सिग कालेज के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य अवस्थापना निगम और केएमबीएन के इंजीनियरों को नर्सिग कालेज की डीपीआर शीघ्र तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूर दराज के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने के लिए कृत संकल्प है। शीघ्र ही प्रदेश को 400 चिकित्सक उपलब्ध कराये जा रहे हैं जिन्हें दूर दराज के चिकित्सालयों में भेजा जायेगा। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग में बड़ालू स्थित एएनएम केन्द्र का निरीक्षण किया। सीएमओ को सभी प्रशिक्षण अगले सत्र से इसी केन्द्र में संचालित करने के निर्देश दिये। इससे पूर्व उन्होंने जिला क्षय रोग अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल की सफाई व रोगियों को मिल रही सुविधाओं का जाजया लिया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में नर्सिग कालेज शुरू होने पर यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गणेश भण्डारी, जिपं उपाध्यक्ष बीरेन्द्र बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत, एसडीएम आरडी पालीवाल, सीएमओ एचसी पन्त आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment