देहरादून: वाणिज्य कर विभाग की टीम ने दो दर्जन से अधिक सीमेंट डीलरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में लगभग 40 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। डीलरों ठिकानों से दर्जनों रिकॉर्ड जब्त किए गए और सभी के खाते सीज कर दिए गए हैं। डीलर दो साल से बिक्री का ग्राफ काफी कम दिखा रहे थे। जबकि मौके पर रिकॉर्ड कुछ ही और बयां कर रहे थे।
शुक्रवार को सहायक आयुक्त वाणिज्य कर प्रदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एसआइबी) के 50 अधिकारियों की टोली ने पूर्वाह्न 11 बजे अलग-अलग जगहों पर सीमेंट डीलरों के ठिकानों पर छापा मारा। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश व विकासनगर के 30 सीमेंट व्यवसायियों के रिकॉर्ड खंगाले गए। बिक्री से संबंधित विभिन्न बिलों व अन्य दस्तावेजों की पड़ताल हुई। चार घंटे चली गहन छानबीन तीन बजे जाकर खत्म हुई। टीम इतने प्री-प्लान के साथ पहुंची थी कि व्यापारियों को हेराफेरी करने का समय ही नहीं मिला।
सहायक आयुक्त प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब 40 करोड़ रुपये के बिक्री कर की चोरी की गई है। डीलरों के कई रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। साथ ही सभी के खाते सीज कर दिए गए हैं। खातों में जमा रकम को रिकॉर्डों में दर्ज आय-व्यय से मिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यापारी दो साल से माल तो अधिक बेच रहे थे, लेकिन रिटर्न फाइल में उसे काफी कम दिखा रहे थे। विभाग को इस पर संदेह हुआ तो छापेमारी का निर्णय लिया गया। टीम में सहायक आयुक्त (एसआइबी) सुरेश कुमार, डिप्टी कमिश्नर साहब अली, सुनीता पांडे, हेमा बिष्ट, नवीन जोशी, अनुराग मिश्रा व अंजलि गुसाईं समेत 90 कर्मचारी शामिल थे।

No comments:
Post a Comment