For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

दाम बढ़ने से पेट्रोल बिक्री 30 प्रतिशत प्रभावित

देहरादून: शनिवार रात पेट्रोल के दाम में पांच प्रतिशत की वृद्धि के चलते रविवार को शहर में पेट्रोल की बिक्री प्रभावित रही। बढ़े हुए दाम के बीच अधिकतर लोगों ने कम पेट्रोल लिया। एक अनुमान के मुताबिक शहर में पेट्रोल की 70 हजार लीटर कम बिक्री हुई जो कुल बिक्री के मुकाबले तीस प्रतिशत कम है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सेठी ने बताया कि रविवार पेट्रोल पंपों पर निराशाजनक बिक्री हुई। यदि पिछले रविवार को हुई बिक्री से तुलना करें तो पाते हैं कि रविवार को बिक्री करीब तीस प्रतिशत तक कम रही। पिछले रविवार शहर के 78 पेट्रोल पंपों पर करीब दो लाख 34 हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई थी जबकि इस रविवार कुल बिक्री 1 लाख 63 हजार 8 सौ रही। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बढ़े हुए दाम के बावजूद पेट्रोल की बिक्री प्रभावित नहीं होगी।

No comments:

Post a Comment