बागेश्वर: उत्तराखंड क्रांति दल आगामी 29 मई को एक समारोह आयोजित कर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करेगा। नरेंद्रा सभागार में आयोजित समारोह में केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार व शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करेंगे। समारोह को सफल बनाने के लिए उक्रांद की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गयी। उक्रांद ने वर्ष 1979 से वर्ष 2000 तक राज्य आंदोलन में भागीदारी करने वाले आंदोलनकारियों को न केवल प्रमाण पत्र देने बल्कि नौकरी, पेंशन व आश्रितों को सुविधाएं मुहैया कराने की मांग करते हुए कहा कि उक्त सुविधाओं के लिए उक्रांद सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष हीराबल्लभ भट्ट व संचालन मनोज जोशी ने किया। उन्होंने सभी राज्य आंदोलनकारियों से बैठक में पहुंचने की अपील की है। बैठक में घनानंद जोशी, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन पाठक, गोपाल आर्य, पूरन रावत आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment