For advertisement contact-09319700701

Monday, May 23, 2011

24 को पुलिस लाइन में कॅरियर काउंसलिंग

चम्पावत: पुलिस कप्तान अनंतशंकर ताकवाले की पहल पर 24 मई को पुलिस लाइन में बेरोजगारों के लिए कॅरियर काउंसलिंग की जाएगी। जिसमें विशेषज्ञ व जिलास्तरीय अधिकारी बेरोजगार नौजवानों को समूह ग, पुलिस भर्ती सहित तमाम नौकरियों के संबंध में जानकारी देंगे। जिसमें आवेदन भरने के साथ ही परीक्षा की तैयारियों के बारे में बताया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सहित तमाम अधिकारी इस पहल में भागीदारी करेंगे। एसपी ने सभी बेरोजगारों से कहा कि वह 24 मई की सायं पांच बजे पुलिस लाइन पहुंचकर सेवायोजन के बारे में दी जा रही जानकारी का लाभ उठाएं। उनका कहना था कि इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पाठ्य सामग्री आदि की भी व्यवस्था की जाएगी और पुलिस में भर्ती होने वालों के लिए बकायदा पुलिस के ट्रेनर ट्रेनिंग देंगे।

No comments:

Post a Comment