चम्पावत: सुहावने मौसम के बीच जिला मुख्यालय में क्रिकेट की धूम मचने वाली है। आदर्श जनजागरण मंच एवं पर्यावरण जल संरक्षण समिति डड़ा के तत्वावधान में 22 मई से कलेक्ट्रेट मार्ग स्थित नागनी मैदान में टी-20 क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी करेंगे। प्रतियोगिता के लिए दर्जनभर से अधिक टीमों ने नामांकन करवा लिए हैं।
संयोजक समिति के अध्यक्ष दीपक टम्टा, दीपक बिष्ट, गौरव बोहरा, हरीश बोहरा, संजय पांडेय, शुभम पांडेय ने बताया कि आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। अभी तक दर्जनभर से अधिक टीमों के नामांकन हो चुके हैं। बताया कि उद्घाटन मुकाबला सुबह नौ बजे से खेला जाएगा। जबकि सभी अन्य मैच दोपहर तीन बजे बाद होंगे। विजेता व उपविजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रतियोगिता के लिए टीमों का पंजीयन 21 मई तक होगा। इसके लिए 300 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। उद्घाटन मौके पर जिपं सदस्य सचिन जोशी के अलावा बीडीसी सदस्य भुवन चौबे सहित युवा जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में डड़ा, कुलेठी, पुनेठी, छतार, तिलौन, पूल्ड आवास, मांदली, जूप, चौड़ासेठी, फुलारागांव, खर्ककार्की, ब्लाक, सेलाखोला, सैदोला, बैलटाक, ढ़कना, डुंगरासेठी आदि क्षेत्रों की टीमें शिरकत करेंगी। डड़ा गांव के युवा आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

No comments:
Post a Comment