रुद्रपुर:रुद्रपुर शहर में घंटों कटौती के साथ ही लाइन में खराबी आने पर विभागीय कर्मी 18 घंटे तक फाल्ट तलाशते रहे। दोपहर बाद फाल्ट मिलने पर आपूर्ति सुचारु हो सकी। इस बीच भीषण गर्मी में लोग खासे त्रस्त रहे।
विदित हो कि वर्तमान में बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही विभाग द्वारा कटौती का क्रम तेज हो गया है। एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि ऋषिकेश कंट्रोल रुम के निर्देश पर टाउन में चार व ग्रामीण क्षेत्र में पांच घंटे कटौती की जा रही है। उधर, बीते दिनों आंधी तूफान के बीच मटकोटा के पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से शहर के अधिकांश हिस्से में 72 घंटे से भी अधिक बिजली गुल रही थी। इधर, बुधवार को टाउन फीडर में फाल्ट आ गया। इससे शहर का मुख्य बाजार, सुभाष कालोनी, काशीपुर बाईपास रोड, काशीपुर रोड, गांधी पार्क, गल्ला मंडी, गोल मार्केट, सुभाष कालोनी, गावा चौक समेत कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। करीब 18 घंटे बाद भी विभागीय कर्मी फाल्ट तलाशते रहे। एसडीओ ने बताया कि भूत बंगला के पास ट्रांसफार्मर व पालिका के समीप लाइन में इंसुलेटर आदि में खराबी मिली। जिसे ठीक कर दिया गया है। इस बीच भीषण गर्मी के बीच लोग खासे परेशान रहे। साथ ही पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ा।

No comments:
Post a Comment