For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

गोताखोरों ने 12 घंटे बाद निकाला युवक का शव

अगस्त्यमुनि(रुद्रप्रयाग): गत रविवार को मंदाकिनी नदी में डूबे एक युवक का शव गोताखोरों ने 12 घंटे बाद खोज निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
रविवार सुबह साढे़ ग्यारह बजे सौरगढ़ के समीप मंदाकिनी नदी में एक नेपाली महिला कपड़े धोते समय पैर फिसल कर नदी में बह गई थी। उसको बचाने के लिए सिल्ली में मीट विक्रेता महेश पाल निवासी नहटोर जिला बिजनौर नदी में कूद गया था। महिला को तो बचा लिया गया था, लेकिन युवक भंवर में फंस कर डूब गया था। लोगों व पुलिस ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया था, लेकिन भंवर में फंसने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस की ओर से उसे निकालने के लिए श्रीनगर से गोताखोर मंगाए गए। गोताखोरों ने 12 घंटे बाद नदी के भंवर से युवक की लाश से निकाली। चौकी अगस्त्यमुनि के एएसआई पीएस बुटोला ने बताया शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment