रुद्रपुर : पिता पर 12 दिन की पुत्री को 500 रुपये में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी तहरीर पड़ोसी युवक ने पुलिस को दी है।
ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 12 दिन पूर्व उसके पड़ोसी के घर में दो जुड़वा बच्चियां पैदा हुई। उनमें एक की मौत हो गई और दूसरी की हालत खराब थी। इस पर लोगों ने चंदा एकत्र कर बच्ची व उसकी मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसने आरोप लगाया कि बच्ची के पिता ने अस्पताल से ही उसे 500 रुपये में शक्तिफार्म निवासी एक महिला को बेच दिया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। इस पर एसएसपी अजय रौतेला ने तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए। रौतेला ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि पिता ने बच्ची को बेचा नहीं, बल्कि बहन को पालने के लिए दिया है।

No comments:
Post a Comment