For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

जामल गावं में जहरीले घास से 11 मवेशी मरे

कोटद्वार: प्रखंड यमकेश्वर के ग्राम जामल में जहरीले घास खाने से 11 पशुओं की मौत हो गई है।
प्रखंड यमकेश्वर के विभिन्न गांव के पशुपालक इन दिनों जहरीले घास का खौफ झेल रहे हैं। पशुपालक रात को गोशाला में स्वस्थ पशु बांध रहे हैं, लेकिन सुबह पशु मृत मिल रहा है। जहरीले
घास से अकेले ग्राम जामल में 11 मवेशियों की मौत हो चुकी है। जिन पशुपालकों के पशु ग्रास प्वायजनिंग के जरिए काल के ग्रास बने हैं उनमें नारायण सिंह, सुमन सिंह, घनेंद्र सिंह, नत्थी सिंह, शैलेंद्र सिंह, बचन सिंह, बीरबल, सुशीला देवी, आनंदी देवी, धनवीर सिंह, झाबरी देवी शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने पशुओं पर टीकाकरण किया। साथ ही मौत के कारणों की भी जांच की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लोकेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई मवेशियों की मौत ग्रास प्वायजनिंग के कारण हुई।
ग्रास प्वायजनिंग के कारण
मई माह में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की कमी हो जाती है। इसी माह में ज्वार प्रजाति की घास तेजी से बढ़ती है, जो कि खाने में स्वादिष्ट होती है। इस घास को खाने के बाद पशु को पानी नहीं मिलता, जिससे घास में मौजूद हाइड्रोजन साईनाइड मवेशी के शरीर में फैल जाता है व उसकी मौत हो जाती है।
क्षेत्र, जहां हो रही ग्रास प्वायजनिंग
यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत बनचूरी, मरोड़ा, जामल, चोपड़ागांव के अलावा पौखाल क्षेत्र के बिरमोली क्षेत्र में ग्रास प्वायजनिंग के मामले प्रकाश में आए हैं।
क्या है उपाय
ग्रास प्वायजनिंग से बचाने के लिए मवेशी को चराने के बाद पानी अवश्य पिलाएं। ग्रास प्वायजनिंग के मामलों में न तो कोई टीकाकरण नहीं होता और न ही इसके लक्षण दिखाई देते हैं।

No comments:

Post a Comment