बागेश्वर: नगर क्षेत्र में सरयू पुल के समीप रेडीमेड की दुकान का पिछला हिस्सा तोड़कर अज्ञात चोरों ने गत रात्रि नकदी व रेडीमेड का सामान चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गत रात्रि सरयू पुल के समीप ममता आर्या पुत्री दीवान राम की रेडीमेड की दुकान का पिछला हिस्सा तोड़कर दुकान में रखी ढाई हजार की नकदी व कुछ कपड़े चुरा लिये। कुल दस हजार का नुकसान बताया जा रहा है। चोर अपनी पुरानी पेंट व बेल्ट छोड़कर गया है। ममता आर्या ने कोतवाली में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। इधर व्यापार मंडल ने कोतवाली पुलिस पर रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इधर कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने कहा है कि चोरी के बारे में अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने शीघ्र चोरों का पता लगाने का भरोसा दिलाया है।

No comments:
Post a Comment