For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

108 सेवा ने धूमधाम से मनाई तीसरी वर्षगाठ

रुद्रप्रयाग : 108 आपातकालीन सेवा ने जिले में अपनी तीसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर 108 सेवा की ओर से तीन सालों में किए गए क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी दी गई।
यहां रुद्रा काम्पलेक्स में आयोजित तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य अतिथि सिंचाई मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने कहा कि यह भारत का प्रथम हिमालयी राज्य है जहां पर 108 सेवा शुरू की गई। यह प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 108 के जिला प्रभारी संतोष पंत ने बताया कि विगत तीन सालों में अब तक 108 सेवा ने 98667 गर्भावस्था संबंधी मामलों तथा 274719 आपातकालीन मामलों में अपनी सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही चिकित्सालय ले जाते समय 2320 बच्चों ने 108 सेवा में जन्म लिया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, 108 टीम के कमल नेगी, विपिन सेमवाल, प्रमोद, अजयपाल, महेशानंद जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, विनोद कप्रवाण, विजय कप्रवाण, अरुण कप्रवाण, मोहन सिंह विष्ट, हेमा पुष्पाण, विक्रम विष्ट, रघुवीर कठैत समेत कई लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment